Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Five special buses ran for Chandigarh, three for Delhi

Kullu News: चंंडीगढ़ के लिए पांच, दिल्ली के लिए दौड़ीं तीन स्पेशल बसें

Sat, 18 Oct 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Oct 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Five special buses ran for Chandigarh, three for Delhi
यात्रियों को प्रदेश से बाहर ले जाने और लाने के लिए की व्यवस्था
विज्ञापन

सवारियों की संख्या और मांग बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी
राजीव नैय्यर
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो ने दिवाली उत्सव को देखते हुए स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इनमें छह साधारण और तीन वोल्वो बसें शामिल हैं।
यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए वोल्वो बसों का संचालन मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़ और दिल्ली व चंडीगढ़ से मनाली के बीच किया जाएगा। इसके अलावा साधारण बसों को मनाली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से मनाली के लिए चलाया जाएगा। हालांकि, यात्रियों की संख्या अधिक रहती है और बसों की मांग बढ़ती है तो अतिरिक्त बसें भी एचआरटीसी की ओर से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर साल दिवाली उत्सव के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश के बाहर से यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए स्पेशल बसों का संचालन करता है। इस साल भी कुल्लू डिपो ने मनाली से चंडीगढ़ के लिए छह साधारण बसों को भेज दिया है। इसके अलावा मनाली से दिल्ली के लिए दो और मनाली से चंडीगढ़ के लिए एक वोल्वो बस भी संचालित कर दी है। प्रदेश के बाहर रहने वाले कर्मचारी और अन्य लोग दिवाली उत्सव मनाने के लिए घर वापस लौटते हैं। ऐसे ही बाहरी राज्यों के लोग भी प्रदेश से वापस अपने राज्यों की ओर लौटते हैं। ऐसे में यात्रियों को आवाजाही में यातायात समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए निगम अतिरिक्त बसों का संचालन करता है। इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए ऑन डिमांड छह साधारण और तीन वोल्वो बसें भेजी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed