फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Five new cases of Omicron in Kullu, stir

कुल्लू में ओमिक्रॉन के पांच नए मामले, मचा हड़कंप

Thu, 20 Jan 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Five new cases of Omicron in Kullu, stir
कुल्लू। जिले में कोरोना के बाद ओमिक्रॉन के मामले आने से हड़कंप मचा है। इसके ज्यादा फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। शहरवासी भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से सहम गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को कुल्लू जिले में ओमिक्रॉन के पांच नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन पांचों के सैंपल हाल ही में दिल्ली जांच के लिए भेजें थे। रिपोर्ट में पांचों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। जिले में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या छह हो गई है। वहीं जिले में रिकॉर्ड 137 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 636 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनमें पॉजिटिव पाए गए हैं। 62 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जबकि लाहौल-स्पीति में 10 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। ताकि संक्रमण की चपेट में अन्य लोग न आ सके।
विज्ञापन

अब तक कुल्लू जिले में 10934 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। सक्रिय केसों की संख्या 649 के पास है और 160 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जबकि 10099 संक्रमितों ने कोरोना को हराया है। बता दें जिले में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कुछ बंदिशें लगाई हैं, लेकिन फिर भी मामले कम नहीं हो रहे हैं। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल शर्मा ने कोरोना संक्रमण के 137 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कोविड सैंपलिंग बढ़ाई है। संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed