{"_id":"659842fe00289192f50113f0","slug":"five-fair-price-shops-will-open-in-district-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-14341-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिला कुल्लू में खुलेंगी उचित मूल्यों की पांच दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिला कुल्लू में खुलेंगी उचित मूल्यों की पांच दुकानें
Fri, 05 Jan 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू के अलग-अलग विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जा रही हैं। इससे न केवल लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि क्षेत्र के लोगों को सरकारी राशन को लेने के लिए मीलों दूर नहीं जाना पड़ेगा।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के जिला नियंत्रक शिव राम ने कहा कि विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत बड़ीधार के बड़ीधार में उचित मूल्य की दुकान खोली जाएगी।
इसके अलावा विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत कोठी चैहणी के होरनगाड़, ग्राम पंचायत बनोगी के देहुरी, ग्राम पंचायत धाऊगी के भाटकी थुआरी तथा विकास खंड आनी की ग्राम पंचायत लगौटी के कोलथा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान का खोला जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 10 फरवरी तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
कहा कि प्रथम प्राथमिकता सार्वजनिक संस्था या सार्वजनिक निकायों जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं तथा महिलाएं और उनके समूह को दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त एकल नारी, विधवा, दिव्यांग व्यक्ति, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि इच्छुक संस्था या व्यक्ति https://emerging himachal.hp.gov.in विभागीय पोर्टल पर अपना आवेदन पत्र 10 फरवरी तक आवश्यक दस्तावेज सहित अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे। आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है। संवाद