फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Five doctors and 30 nurses will provide services in Dedicated Kovid Center

डेडिकेटिड कोविड सेंटर में पांच डॉक्टर और 30 नर्सें देंगी सेवाएं

Sun, 23 Jan 2022 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Five doctors and 30 nurses will provide services in Dedicated Kovid Center
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। कोरोना संक्रमितों की देखभाल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर में पांच डॉक्टर और 30 स्टाफ नर्सें सेवाएं देंगी। 20 वार्ड पुरुष भी सेवाएं देंगे। कुल्लू जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ड्यूटियां लगाई हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ती है तो स्वास्थ्य विभाग जिले के अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों को बुलाकर उनकी ड्यूटी कोविड केयर सेंटर कुल्लू में लगाएगा। फिलहाल, पांच डॉक्टर, 30 स्टाफ नर्स और 20 वार्ड पुरुष सेवाएं देंगे। ये क्रमवार सेवाएं देंगे।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई की तैयारी पूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाई है। अगर कोरोना मामले केस बढ़ते हैं तो स्वास्थ्य विभाग उद्घाटन की औपचारिकता निभाए बिना ही कुल्लू अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कर देगा। इसकी तैयार पूरी कर ली गई है। इस प्लांट की रोजाना जांच की जाती है। संवाद
विज्ञापन

दो ऑक्सीजन प्लांट और 200 बिस्तर की सुविधा
वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग कुल्लू के पास दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। इनमें एक की क्षमता 1000 लीटर प्रति मिनट और दूसरे की 500 लीटर प्रति मिनट उत्पादन की क्षमता है। दोनों प्लांट कुल्लू अस्पताल परिसर में स्थापित किए गए हैं। इस 500 लीटर प्रति मिनट उत्पादन की क्षमता वाले प्लांट से विभाग ऑक्सीजन की आपूर्ति ले रहा है। डेडिकेटिड केयर सेंटर में संक्रमितों के उपचार के लिए 200 बिस्तर की सुविधा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा मामले बढ़ने पर पूर्व में बनाए कोविड सेंटर फिर होंगे शुरू
जिले में कोरोना संक्रमण या नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले ज्यादा बढ़ते हैं तो पूर्व में बनाए गए कोविड सेंटर अस्पतालों को जिला प्रशासन फिर शुरू करेगा। इनमें संक्रमित मरीजों को क्वारंटीन किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के एमएस डॉ. नरेश चंद ने बताया कि डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर में पांच डॉक्टर और 30 स्टाफ नर्स और 20 वार्ड पुरुष क्रमवार सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed