{"_id":"a714250d0fd3dbb4996a3f86337de4da","slug":"first-of-all-won-and-then-deafted-by-10votes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दो वोटों से जीतीं फिर दस वोटों से हारीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दो वोटों से जीतीं फिर दस वोटों से हारीं
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नग्गर ब्लॉक की कटराईं पंचायत के प्रधान पद के चुनाव नतीजों के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। चुनाव के बाद परिणाम जानने के लिए कटराईं मतगणना घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा था। पहली बार की वोटों की गिनती के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरस्वती ने कांग्रेस प्रत्याशी गुलाबो देवी पर दो वोटों से बढ़त ले ली।
विज्ञापन
दोबारा वोटों की गिनती के बाद भी स्थिति नहीं बदली। इस पर भी गुलाबो देवी को संतोष नहीं हुआ तो उसने तीसरी बार मतगणना करने की मांग की। लिहाजा, मामले की गंभीरता को देख बीडीओ नग्गर को मौके पर पहुंचना पड़ा। उनके सामने की गई मतगणना में प्रधान पद का चुनाव परिणाम 180 डिग्री घूम गया। जहां पहले सरस्वती दो वोटों से बढ़त बनाए हुए थीं, अबकी बार वह गुलाबो देवी से दस वोटों से हारने लगी। लिहाजा, उसकी तसल्ली को फिर से दो-तीन बार वोटों की गिनती की गई, लेकिन परिणाम वही रहा।
विज्ञापन
लिहाजा, बीडीओ की मौजूदगी में गुलाबो देवी को दस मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। इसे देख भाजपा की सरस्वती के समर्थक भड़क गए। इतना ही नहीं, दो गुटों में कहासुनी हुई और कुछ देर के लिए सड़क को भी जाम कर दिया गया। बीडीओ विद्या ठाकुर ने कहा कि वोटों के आधार पर सही परिणाम घोषित किया गया है। विधायक गोविंद ठाकुर का कहना है कि गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि बीडीओ ने कानून के तहत काम करते हुए दूध का दूध और पानी का पानी किया है।
विज्ञापन