{"_id":"6238a540bf7fe410f1211fb4","slug":"fire-station-will-open-in-manikarn-valley-jairam-kullu-news-sml403210778","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्ण घाटी में खुलेगा अग्निशमन केंद्र : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिकर्ण घाटी में खुलेगा अग्निशमन केंद्र : जयराम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू के दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को जिले को 75 करोड़ की सौगात दी। उन्होंने मलाणा स्कूल सहित घाटी के कई स्कूलों को अपग्रेड किया है। इसके अलावा मणिकर्ण घाटी में एक अग्निशमन केंद्र खोलने का भी आश्वासन दिया है।
कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सबसे पहले ढालपुर में दस दिवसीय हस्तशिल्प मेले को शुभारंभ किया और मेले में सजे करीब 100 स्टालों को निरीक्षण किया। बाद में मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय सरवरी में 50 करोड़ की लागत से तैयार भव्य अंतरराज्यीय बस अड्डे का उद्घाटन किया। इसकी सुविधा जिलावासियों के साथ पर्यटकों को भी मिलेेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा की सरकार ने विशेष कदम उठाएं हैं। अपने सवा चार साल के कार्यकाल में सरकार ने महिलाओं के उत्थान पर ध्यान केंद्रित किया है। कुल्लू में केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों से हस्त शिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की ओर से घर बैठे उत्पाद तैयार किए जाते हैं, लेकिन उन्हें बेचने के लिए कोई मंच उपलब्ध नहीं होता। किसी भी उत्पाद को बेचने के लिए मंच की आवश्यकता होती है। ऐसे में हस्तशिल्प मेले के आयोजन का यही मकसद है। ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कुल्लू में आयोजित किया जा रहा कुल्लू कार्निवाल पहला प्रयास है कि इसे भविष्य में बेहतर स्वरूप दिया जाए। इस दिशा में सरकार काम करेगी। इससे पहले कुल्लू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जगह-जगह ढोल, नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
ये उद्घाटन और शिलान्यास किए
मुख्यमंत्री ने ढालपुर में 2.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तहसील कार्यालय भवन, 56 लाख रुपये की लागत से निर्मित सरवरी फुट ब्रिज तथा उपतहसील जरी के भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा 21.14 करोड़ के शिलान्यास किए। इसमें 11.41 करोड़ के बहुतकनीकी महाविद्यालय सेऊबाग में अकादमिक खंड-बी भवन तथा इसी महाविद्यालय में 9.73 करोड़ की लागत से बनने वाले 120 बिस्तरों की क्षमता के छात्रावास का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन
पिछले साल 2021 को कुल्लू दशहरा में आए देवी-देवताओं को नजराना, बजंतरी तथा दूरी भत्ते के रूप में 91.27 लाख रुपये की राशि कारदारों को दी गई।