फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fire in home

छेत में दो मंजिला मकान जलकर राख

Fri, 15 Jan 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
fire in home
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोठी चैहणी के गांव छेत में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की इस घटना में करीब छह लाख का नुकसान हुआ है, जबकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। सूचना मिलते ही दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मकान में आग लगते ही छेत गांव में अफरातफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार कोठी चैहणी के छेत गांव के हरीश ठाकुर पुत्र खेम चंद के दो मंजिला मकान में अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग पूरे मकान में भड़क गई। आग की भनक लगते ही गांव के लोग काबू पाने के लिए दौड़े। दमकल विभाग के कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना में घर पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। जिस समय मकान में यह आग लगी तो घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। उधर, इस संबंध में तहसीलदार विपिन शर्मा ने कहा कि आग की इस घटना में छह लाख का नुकसान हुआ है। जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि के रूप में दस हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed