फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire broke out in the forest of Vashishtha and Shanag

Kullu News: वशिष्ठ और शनाग के जंगल में भड़की आग

Sun, 14 Jan 2024 12:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Jan 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forest of Vashishtha and Shanag
कुल्लू जिला के सैंज के सुमा गांव में आग लगन से दो कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। स्त्रोत ​अ​
मनाली (कुल्लू)। सूखे की मार के बीच मनाली के जंगलों में आग लग रही है। वशिष्ठ और शनाग के जंगल में आग फैल गई है। आग की घटना में लाखों की वन संपदा का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम, स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए हैं। वशिष्ठ के जंगल में दो दिन से भयंकर आग फैली हुई है।
विज्ञापन

शनाग में आग पर काबू पा लिया गया है। यहां दो दिन तक जंगल लगातार दहकता रहा। आग बुझाने में महिला मंडल शनाग, युवक मंडल शनाग, गांव कमेटी शनाग, वन विकास समिति शनाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वशिष्ठ के पीछे जंगल में शुक्रवार रात भयंकर आग लगी। शनिवार सुबह से ही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे रहे। वन विभाग के रेंज अफसर चेत राम ने बताया कि आग पर काबू पाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed