{"_id":"6776c4b50e8574105707d5af","slug":"fire-broke-out-in-a-street-vendor-near-vaishno-mata-temple-kullu-news-c-89-1-klu1001-138286-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वैष्णो माता मंदिर के पास रेहड़ी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वैष्णो माता मंदिर के पास रेहड़ी में लगी आग
Thu, 02 Jan 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते वैष्णो माता मंदिर के समीप एक रेहड़ी में आग लग गई। इससे रेहड़ी की तिरपाल, 10 से अधिक कुर्सियां, जल गई हैं।
इससे करीब 40,000 रुपये का नुकसान हुआ है। एक जनवरी को शाम करीब सवा छह बजे बाशिंग में सड़क किनारे कांता देवी पत्नी धनवीर सिंह, गांव नराड़ा, डाकघर धाउगी, कुल्लू की रेहड़ी में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बाशिंग में ही दोपहर के समय सोनम दवा के रिहायशी मकान के एक कमरे में आग लगी। कमरे का कुछ सामान जल गया। दमकल के कर्मियों ने मौके पर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि दोनों घटनाओं में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। संवाद