फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire breaks out in three shops at Diyar Chowk, causing loss of lakhs

Kullu News: दियार चौक में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 21 Apr 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in three shops at Diyar Chowk, causing loss of lakhs
दियार चौक में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर शहर के समीप नेशनल हाईवे में दियार चौक में तीन दुकानें आग से जलकर राख हुई है। आग की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद यहां अफरा तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मोटर्स वर्कशाॅप की तीन दुकानों को रोजाना की तरह बंद करके यहां से मालिक गए थे। यहां पर गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स भी मिलते थे। मंगलवार करीब 9:00 बजे अचानक दुकान में चिंगारी सुलगी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस संबंध में अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

दियार चौक में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

दियार चौक में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed