{"_id":"6af20367b079d5993d00e1d4","slug":"fire-breaks-out-at-a-kullu-residents-stall-due-to-fireworks-goods-worth-18-lakh-destroyed-kullu-news-r-399-1-sml1039-550867-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आतिशबाजी से कुल्लू निवासी के स्टाल में लगी आग, 18 लाख का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आतिशबाजी से कुल्लू निवासी के स्टाल में लगी आग, 18 लाख का माल जला
विज्ञापन
नालागढ़ में आग से नष्ट को कुल्लू का व्यापारी अपने स्टाल को निहारते हुए –संवाद।
नालागढ़ (सोलन)। पुरानी धर्मशाला में रविवार शाम आतिशबाजी की चिंगारी से कुल्लू के एक कपड़ा व्यापारी के स्टाल में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये के गर्म कपड़े जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं।
कुल्लू निवासी व्यापारी साजू राम ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए पुरानी धर्मशाला परिसर में गर्म कपड़ों का स्टाल लगाया था। इसमें कुल्लू की शॉल, टोपियां, जैकेट और गर्म सूट बिक्री के लिए रखे थे। रविवार शाम करीब आठ बजे आतिशबाजी के दौरान एक सुलगता हुआ पटाखा उड़कर स्टाल के भीतर जा गिरा। इससे कपड़ों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटों ने पूरे स्टाल को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद आसपास मौजूद दुकानदारों ने साथ लगते ट्यूबवेल से पानी की मोटर चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। स्थिति बिगड़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हालांकि, तब तक स्टाल में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
फायर ऑफिसर जयपाल सिंह ने बताया कि गर्म कपड़ों और ऊनी सामान में आग तेजी से फैलने के कारण भारी नुकसान हुआ है। विभाग की ओर से नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है। व्यापारी साजू राम ने बताया कि स्टाल में करीब 18 लाख रुपये का तैयार माल रखा था। वह अपनी आजीविका के लिए नया सामान लेकर आया था, जो इस हादसे में पूरी तरह नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि अब उनके पास पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा है।
बद्दी में आतिशबाजी से तीन जगह लगी आग
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में भी दिवाली की आतिशबाजी के चलते अग्निकांड की तीन घटनाएं हुईं हैं। बद्दी के चक्का गांव में कबाड़, एक लकड़ी के डिपो के पास पराली और बुरांवाला में मक्की के टांडे आग की चपेट में आकर जल गए। फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि इन घटनाओं में हजारों रुपये का पशु चारा और अन्य सामान जलकर नष्ट हुआ है। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।