फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fire at Shulga

आग से शुलगा गांव में मची अफरातफरी

Wed, 14 Oct 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 14 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
fire at Shulga

सैंज घाटी की रैला पंचायत के शुलगा गांव में सोमवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। गांव के लोग पानी की बाल्टियां लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तेजी से गांव की ओर उठ रही आग की लपटों पर काबू पाकर छह घरों को जलने से बचा लिया। गनीमत यह रही कि यह घटना शाम को घटी। रात के समय आग पर काबू नहीं पाया जा सकता था। गांव के युगल किशोर ने बताया कि गांव के सभी लोग घास की कटाई के लिए खेतों में गए थे। अचानक गांव के बाहर आग की लपटें देखकर सभी दौड़ पड़े। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस घटना में सर्दियों के लिए रखी लकड़ी, घास और कुछ पेड़-पौधे जल गए हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण ऐले राम, शुकरू राम और भगत राम ने बताया कि आग को समय पर काबू नहीं किया गया होता तो गांव के छह परिवार खुलेे आसमां के नीचे आ जाते। सड़क सुविधा से दूर इस गांव में ग्रामीणों ने मिट्टी फेंक कर आग बुझाई। पंचायत उपप्रधान बालमुकुंद ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। नायब तहसीलदार कांशी राम सुमन ने कहा कि स्थानीय पटवारी को नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलते ही आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed