{"_id":"8b3daa66a4ea269ea53629a7557d5921","slug":"fire-at-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के होटल में आग, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के होटल में आग, अफरा-तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में अंग्रेजों के जमाने से चल रहे जानसन होटल में आग से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मनाली माल से हिडिंबा मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित जानसन होटल के एक कमरे में आग लग गई। इस कमरे को होटल वालों ने स्टोर रूम बना रखा था। जबकि, इस कमरे के ऊपर सर्वेंट क्वार्टर में आग भड़क गई। होटल प्रबंधन तथा दमकल विभाग ने जल्द आग पर काबू पा लिया। लेकिन, इस दौरान करीब चार लाख रुपये की संपत्ति को राख होने से नहीं बचाया जा सका। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि वह उनके निवास से आग की लपटें नजर आ रही थीं। लिहाजा, राहत एवं बचाव के लिए वह स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि नियमानुुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन