{"_id":"6a673057d123cf0c270a35d9","slug":"file-itr-before-the-31st-krishan-lal-kullu-news-c-89-1-klu1002-182538-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 से पहले भरे आईटीआर : कृष्ण लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 से पहले भरे आईटीआर : कृष्ण लाल
विज्ञापन
बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़तियों को आयकर रिटर्न भरने की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कारोबारियों के लिए 31 जुलाई से पहले आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करना अनिवार्य है। प्रत्येक कारोबारी को नियमानुसार समय पर आईटीआर भरनी चाहिए, जिससे भविष्य में वित्तीय और व्यावसायिक लाभ मिलते हैं। यह बात सोमवार को आयकर अधिकारी कृष्ण लाल ने बंदरोल सब्जी मंडी में आयोजित जागरूकता शिविर में कही।
उन्होंने कारोबारियों को जीएसटी रिटर्न दाखिल करने और आयकर संबंधी नियमों की जानकारी दी। समय पर आईटीआर दाखिल नहीं करने पर बैंक से ऋण लेने में भी दिक्कतें आती हैं। बंदरोल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवानंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में आयकर विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी आढ़तियों को आयकर सहित विभिन्न कर संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। कृष्ण लाल ने बताया कि विभाग की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सितंबर में भी बंदरोल सब्जी मंडी में एक और जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। जीवानंद ठाकुर ने कहा कि यह कार्यशाला कारोबारियों के लिए बेहद उपयोगी रही। शिविर में आयकर निरीक्षक हेमराज, एसोसिएशन के महासचिव शरभ नेगी, देवेंद्र भंडारी और बुद्धि सिंह सहित अन्य आढ़ती भी मौजूद रहे। संवाद