फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fight between restaurant operators over customers

ग्राहकों को लेकर रेस्तरां संचालकों में मारपीट

Fri, 16 Jul 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fight between restaurant operators over customers
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में वीरवार रात को माल रोड पर ग्राहकों को लेकर दो रेस्तरां संचालक आपस में ही उलझ पड़े। बहस के बाद दोनों में खूब लात-घूंसे चले। इस दौरान खूब हंगामा हुआ। जिस समय यह मारपीट हुई, उस वक्त माल रोड के पास रेस्तरां के बाहर खूब भीड़ लग गई थी। पुलिस के सामने झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन

घटना को लेकर एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें हंगामा होने के बाद कुछ लोगों में जमकर मारपीट भी हुई। इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी दिख रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट करने तथा सार्वजनिक जगह पर अशांति फैलाने के आरोप में केस दर्जकर गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली के माल रोड के साथ मॉडल टाउन की तरफ मोहमद असलम पुत्र इकरार मोहमद निवासी महबूब गंज थाना शाहदतगंज लखनऊ का हिडिंबा कॉम्पलेक्स में जाइका नामक रेस्तरां चलता है। उसके साथ ही मोहमद शेख पुत्र मकसूद निवासी जीरकपुर, जिला बिजनौर यूपी का मुगल दरबार नामक रेस्तरां चलता है। दोनों वीरवार रात को ग्राहकों को लेकर आपस में उलझ पड़े। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच मीरपीट और हंगामा हुआ। मनाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी मनाली संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक जगहों पर अशांति फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के तहत सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed