{"_id":"67c9d2459f89b919a40de09a","slug":"fight-between-hrtc-and-private-driver-kullu-news-c-89-1-klu1001-142672-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एचआरटीसी और निजी वाहन चालक के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एचआरटीसी और निजी वाहन चालक के बीच मारपीट
Thu, 06 Mar 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत सैंज में एचआरटीसी बस और निजी वाहन चालक के बीच सड़क पर मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मारपीट एचआरटीसी चालक और निजी वाहन चालक के बीच पास को लेकर हुई है। ऐसे में दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों सड़क पर गुत्थमगुत्था हो गए। दोनों को छुड़ाने के लिए और लोगों को बीच में आना पड़ा। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शांत हुआ। एचआरटीसी औट के अड्डा प्रभारी भुवनेश्वर ने कहा कि बस को पास न देने को लेकर एक निजी गाड़ी चालक ने निगम के चालक के साथ मारपीट की। इस बारे में सैंज पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। घटना को लेकर एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद