फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fields drenched in heavy rain

Kullu News: झमाझम बारिश से तर हो गए खेत

Sat, 28 Dec 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 28 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Fields drenched in heavy rain
सूखा खत्म होने से खिल उठे जिले के किसानों-बागवानों के चेहरे
विज्ञापन

नमी होने से 16,000 हेक्टेयर में होगी अब रबी फसल की बिजाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में पिछले 24 घंटों में झमाझम बारिश हुई है। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। करीब पांच महीने का सूखा खत्म होने से किसानों-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं।
16,000 हेक्टेयर में अब रबी फसल की बिजाई होगी। सूखे जैसे हालात के चलते रबी फसल की बिजाई रुकी थी। किसानों ने बीज की खरीद के साथ बिजाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौर रहे कि बीते शुक्रवार से लेकर शनिवार को भी ऊंचाई वाले इलाकाें में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। झमाझम बारिश होने से लहसुन और अन्य नगदी फसलों को संजीवनी मिली। रबी फसल गेहूं, जौ, जई, मटर की बिजाई का रास्ता भी खुल गया है। कुल्लू जिले में बारिश न होने से 13,000 हेक्टेयर में गेहूं और अन्य में बाकी फसलों की बिजाई किसान नहीं कर पा रहे थे। मौसम खुलने के बाद किसान फसल की बिजाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान डेहरू राम, मोती लाल, नानक चंद, लोभ चंद, डाबे राम ठाकुर और घनश्याम शर्मा ने कहा कि पांच महीने का सूखा दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जाकर समाप्त हुआ है। बिना बारिश किसानों की रबी फसल को लेकर चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, जनवरी 15 तक बिजाई का समय रहता है। अब बिजाई के लिए किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बारिश के बाद जैसे ही मौसम खुलता है तो बिजाई शुरू कर दी जाएगी। सूखे जैसे हालात के चलते पीली पड़ने लगी लहसुन को भी संजीवनी मिल गई है।




--बारिश होने से किसानों को निश्चित तौर पर राहत मिली है। किसान खेतों में रबी फसल की बिजाई कर सकेंगे। किसान खेतों में अच्छी किस्म के बीज ही बिजाई करें। - सुशील शर्मा, कृषि उप निदेशक कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed