फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers should now get their Rabi crops insured by January 15.

Kullu News: किसान अब 15 जनवरी तक करवाएं रबी फसलों का बीमा

Sat, 27 Dec 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 27 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers should now get their Rabi crops insured by January 15.
फिर नहीं मिलेगा योजना का लाभ, प्रति बीघा जमा करवाने होंगे 72 और 60 रुपये
विज्ञापन

नजदीकी लोक मित्र केंद्र में करवा सकेंगे गेहूं और जौ की फसलों का बीमा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के किसान रबी फसलों का बीमा 15 जनवरी तक करवा सकेंगे। इसके बाद फसल बीमा योजना का किसान फायदा नहीं उठा सकेंगे।
इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसान को प्रति बीघा 72 और 60 रुपये जमा करने होंगे। रबी फसलों में बीमा योजना के तहत गेहूं और जौ की फसलों को कवर किया जा रहा है। कृषि उप निदेशक रितु गुप्ता ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से रबी सीजन 2025-26 की फसलों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके अंतर्गत जिले में गेहूं और जौ की फसलों का बीमा करवाया जा सकता है। दोनों के बीमा के लिए कुल फसल का बीमा प्रति हेक्टेयर क्रमशः 60,000, और 50 हजार रुपये मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तक है। कुल प्रीमियम प्रति बीघा 72 और 60 रुपये है। फसल का बीमा उपरोक्त कंपनी से अंतिम तिथि से पहले अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए खंड के विषयवाद विशेषज्ञ कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी एवं बीमा कंपनी से 70188-06168 और 86298-02474 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का फायदा उठाएं ताकि सूखा और किसी प्रकार की आपदा से फसलों के खराब होने पर उन्हें बीमा की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed