फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers roared against the policies of the Center

Kullu News: केंद्र की नीतियों के खिलाफ गरजे किसान

Fri, 09 Aug 2024 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers roared against the policies of the Center
ढालपुर से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रोष रैली, दिया धरना
विज्ञापन

केंद्र पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में किसान और कामगार हकों के लिए सड़क पर उतरे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को किसान सभा, सीटू और जनवादी महिला समिति ने कॉरपोरेट भारत छोड़ो और केंद्र सरकार की तानाशाही एवं किसानों के दमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों और कामगारों ने सरवरी से लोअर ढालपुर, ढालपुर चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।
हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से मांगों को पूरा करने का समझौता साल 2021 में हुए आंदोलन के समय किया था, लेकिन सरकार ने किसानों से वादाखिलाफी की है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून बनाने, किसानों का कर्जा माफ करने, किसानों का अनुदान बहाल करने की मांगों पर सरकार ने गौर नहीं किया है। 2024-25 के बजट में भी किसानों को किसी भी तरह की राहत नहीं दी।
विज्ञापन

सीटू के जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार ने कामगारों का शोषण किया है। श्रम कानूनों को समाप्त करके शोषण को और ज्यादा बढ़ाया है। चार लेबर कोड कामगारों पर जबरदस्ती थोप दिए हैं। कामगारों का न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये नहीं किया जा रहा है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला महासचिव ममता नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार के शासन में महिला हिंसा में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। मनरेगा में बजट कम किया जा रहा। इस दौरान किसान सभा के कुल्लू खंड अध्यक्ष गुरजीत गिल, नग्गर खंड अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, सीटू के जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, रामचंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed