फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers movement has no effect, tourists are reaching Manali in 600 vehicles every day

Kullu News: किसान आंदोलन का नहीं असर, रोज 600 वाहनों में मनाली पहुंच रहे सैलानी

Thu, 15 Feb 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers movement has no effect, tourists are reaching Manali in 600 vehicles every day
मनाली (कुल्लू)। किसान आंदोलन के बावजूद मनाली में पर्यटकों का मेला लगा है। हर रोज हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। किसान आंदोलन का मनाली के पर्यटन कारोबार पर खास असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

रोजाना 600 छोटे वाहनों के साथ 50 वोल्वो बसें मनाली पहुंच रही हैं। सोलंगनाला और अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की ठीकठाक भीड़ जुट रही है। पर्यटक बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। किसान आंदोलन के चलते पर्यटन कारोबार में कमी आने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन मनाली आने वाले वाहनों का रूट बदलने से पर्यटन कारोबार पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिल्ली के मजनू टीला में सवारियां बैठाने के बाद वोल्वो बसें बाईपास से आ ही हैं। निजी वाहन भी दिल्ली सीमा से हटकर दूसरे मार्ग से हिमाचल की ओर आ रहे हैं। वोल्वो यूनियन की चेयरपर्सन लाजवंती ने बताया कि किसान आंदोलन का पर्यटन पर कोई असर नहीं है। रोजाना लगभग 50 वोल्वो बसें मनाली पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अनुसार वोल्वो बसों का रूट बार्डर एरिया से हटकर है। मजनू टीला से बसें बाईपास से सीधा हिमाचल की ओर आ रही हैं। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि पर्यटक बर्फ देखने के लिए काफी संख्या में मनाली आ रहे हैं। होटलों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed