फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmer training center will be built in Katrai: Chandra Kumar

कटराईं में बनेगा किसान प्रशिक्षण केंद्र : चंद्र कुमार

Fri, 06 Oct 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmer training center will be built in Katrai: Chandra Kumar
कुल्लू। जिले के कटराईं में किसान प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग प्राक्कलन तैयार कर निदेशालय भेजे, ताकि जिले के किसानों-बागवानों को कृषि की आधुनिक तकनीक सीखने में मदद मिल सके। यह बात कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कुल्लू में कही।
विज्ञापन

मंत्री ने शुक्रवार को कुल्लू के बजौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, कटराई में किसान प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयनित भूमि और आलू ग्राउंड (मनाली) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्यास में आई बाढ़ से बजौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बाढ़ के कारण बजौरा में नर्सरियां पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। मनाली स्थित आलू ग्राउंड मंडी को भी बाढ़ सेे 6.50 करोड़ का नुकसान हुआ है। यहां स्थापित ग्रेडिंग मशीनें बाढ़ से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद मंडी समिति ने आलू की खरीद की है। नुकसान से संबंधित मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इसके उपरांत मंत्री ने परिधि गृह मनाली में कृषि विभाग और पशु पालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह, उपमंडल अधिकारी मनाली रमन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मनाली केडी शर्मा, एपीएमसी सचिव शगुन सूद, उपनिदेशक कृषि पंजवीर ठाकुर और उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. राजेंद्र पॉल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed