ओवे लालिए हो लाल तेरे होठडू पर धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में चल रहे भुंतर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या वॉयस ऑफ हिमालय और वॉयस ऑफ विंटर कार्निवाल रह चुकी ममता भारद्वाज के नाम रही। ममता ने अपनी मधुर आवाज में दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। ममता ने हिमाचली और हिंदी गानों की जोरदार प्रस्तुतियां दी। ममता ने ...ऊपर खुदा, ...तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा, ...पत्ता-पत्ता, ...ओवे लालिए हो लाल तेरे होठडू, ...रोहडू जाणा मेरी आमीए, ...बोतल रह गई ठेके, ...ऐसा गराई देआ लंवरा हो और पंजाबी गीत ...डैडी जी के कैश उथे गाकर दर्शकों को खूब झूमाया। इससे पहले भुंतर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भुंतर व्यापार मंडल के प्रधान तारा चंद घई बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मेला कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं सांस्कृतिक संध्या में पूर्व वॉयस ऑफ विंटर कार्निवाल रहे हेम राज ने ..भीगी-भीगी सड़कों पे तेरा इंतजार करूं, ...खाइके पान बनारसवाला, ..सावन में लग गई आग, भुंतर के देव ने ...तेरे प्यार न हुआ, मनाली के हरीश ने सैंज म्हारा होटला, सैंज के लाल चंद ने ... देशा ने शोभला हिमाचल म्हारा गीत गाए। राज ने ...सरकी जो सर से धीरे धीरे, राजेद्र ने ..मैं जट यमला पगला दीवाना, पूजा ने ..पिंजरे को तोड़ के उड़ गई मैनां, एमएस कश्यप ने ..ऐजे झूरिए मिलणां, सैंज के करतार कौशल ने धीगा धींगीए, ...कुल्लू मनाली लागा मेला, ...पनारसा के दौलत ने ...मेरी श्रीदेवीए कौखे चाली तू, भुंतर के कमांडो ने ...प्यार तेरा सुपर स्टार गीत गाकर दर्शको का मनोरंजन किया। इस दौरान नगर पंचायत प्रधान कर्ण सिंह, उपप्रधान नीना राणा, मेला समिति अध्यक्ष अजय किशोर और पार्षद नीरत राम आदि मौजूूद रहे।