{"_id":"6ac934294077e8bf440befd3","slug":"42-artists-arrived-to-be-tested-on-melody-and-rhythm-kullu-news-c-89-1-ssml1015-188943-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुर और ताल की परीक्षा देने आए 42 कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुर और ताल की परीक्षा देने आए 42 कलाकार
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन जारी हैं। उत्सव में बेहतर कलाकारों को ही मंच प्रदान किया जाएगा। शुक्रवार को मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के 42 कलाकारों ने देवसदन में एकल गायन के ऑडिशन दिए। निर्णायक मंडल ने कलाकारों के सुर और ताल की परख की।
ऑडिशन के लिए गठित निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त सहायक प्रोफेसर डॉ. सूरत ठाकुर और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के संगीत प्रोफेसर पंडित विद्यासागर शामिल हैं। दोनों कलाकारों की गायन प्रतिभा का आकलन कर रहे हैं। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि आठ और नौ अक्तूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए।
दोनों दिन 42-42 कलाकार ऑडिशन देने पहुंचे। अब तक जिला कुल्लू समेत प्रदेशभर के 347 कलाकार ऑडिशन में भाग ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि ऑडिशन के बाद श्रेष्ठ कलाकारों की सूची तैयार की जाएगी। चयनित कलाकारों को 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान लालचंद प्रार्थी कला केंद्र के मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। संवाद