फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   redcross

85 वर्षीय बाली ठाकुर भी करेंगी रैंप पर वॉक

Sat, 10 Sep 2016 10:26 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Sat, 10 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
redcross
रेडक्रास मेले की तैया‌रियां - फोटो : अमर उजाला

मनाली में रेडक्रॉस मेले के दौरान आयोजित की जा रही मिसेज मनाली प्रतियोगिता को लेकर प्रदेश की महिलाओं में खासी रूचि देखने को मिल रही है। 17 से 19 सितंबर तक मेले की आयोजन समिति ने महिलाओं को बढ़ावा देने के मकसद से मिसेज मनाली का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए शनिवार को मनाली के वन्य प्राणी चेतना केंद्र के सभागार में ऑडिशन हुए और इसमें प्रदेश की लगभग 26 महिलाओं ने भाग लिया। ऑडिशन के दौरान सभी प्रतिभागी महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक भी किया। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रदेश स्तर पर इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विवाहित 18 साल से लेकर 85 साल तक उम्र की महिलाओं ने अपना नाम दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


कुल्लू की 85 वर्षीय बाली ठाकुर ने भी इस प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज करवाया है। महिलाओं के अनुसार उनके लिए यह पहली बार सुनहरा मौका मिला है कि अपने घरों से बाहर आकर भी कुछ कर सकती हैं। इसके लिए इन्हें उनके परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि 17 से 19 सितंबर तक मनाली में मिसिज मनाली का आयोजन रखा गया है। मिसेज मनाली के लिए पूरे प्रदेश की 26 महिलाओं ने अपना नाम दिया था और जिसका आज ऑडिशन लिया गया। ऑडिशन का सफल आयोजन हुआ है और सभी प्रतिभागी महिलाएं मनुरंगशाला में मिसेज मनाली प्रतियोगिता में कला का जौहर दिखाएंगी। इसके अलावा बेेबी शो, रंगोली, मेहंदी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तंबोला आदि प्रतिस्पर्धा को भी करवाया जाएगा। मिसेज मनाली प्रथम स्थान रहने पर 31, 000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। जबकि 21, 000 दूसरा और तृतीय स्थान के लिए 11000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed