{"_id":"680293b403d4340ed50676c3","slug":"facility-to-park-70-vehicles-will-be-available-in-sultanpur-kullu-news-c-89-1-ssml1012-145772-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुल्तानपुर में 70 वाहनों को पार्क करने की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुल्तानपुर में 70 वाहनों को पार्क करने की मिलेगी सुविधा
Sat, 19 Apr 2025 11:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:28 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर चार सुल्तानपुर क्षेत्र में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस पार्किंग के निर्माण पर लगभग चार करोड़ रुपये की लागत आ रही है। परियोजना के पूरा होने के बाद यहां करीब 70 छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
सुल्तानपुर कुल्लू शहर का एक महत्वपूर्ण इलाका है, जहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय, लगघाटी पटवार सर्कल कार्यालय और अन्य सरकारी दफ्तर मौजूद हैं। साथ ही यह इलाका पर्यटन, व्यवसाय और प्रशासनिक दृष्टि से भी व्यस्त रहता है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग राजस्व, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग सुविधा न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय लोगों को भी वर्षों से वाहनों की पार्किंग को लेकर दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने के चलते जाम की स्थिति भी अक्सर उत्पन्न हो जाती थी। अब पार्किंग सुविधा मिलने से इन समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
नगर परिषद के वार्ड नंबर चार के पार्षद दानवेंद्र सिंह ने बताया कि बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्किंग से न केवल स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नप शहर में आधारभूत ढांचे के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। भविष्य में अन्य स्थानों पर भी ऐसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। संवाद