{"_id":"683846192029eb2963076998","slug":"eye-patients-will-get-doorstep-facility-kullu-news-c-89-1-ssml1015-148610-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नेत्र रोगियों को घर-द्वार मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नेत्र रोगियों को घर-द्वार मिलेगी सुविधा
Fri, 30 May 2025 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 30 May 2025 05:03 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में नेत्र रोगों से ग्रस्त मरीजों का उपचार और ऑपरेशन किए जाएंगे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र (एम्स) दिल्ली के विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की रोशनी जांचेंगे। अस्पताल में दो से सात जून तक एम्स के चिकित्सक सेवाएं देंगे। इस वर्ष छह माह में यह चौथा शिविर होगा। इससे मरीजों को आंखों के ऑपरेशन करने के लिए मेडिकल कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
गौर रहे कि रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में साल भर में लगने वाले शिविरों में हजारों मरीजों को सुविधा मिलती है। एक शिविर की बात करें तो कम से कम 400 से 500 मरीजों का उपचार होता है। इनमें 250 से 300 मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। हालांकि, कुल्लू के नेत्र रोग से ग्रसित मरीज भी रायसन में लगने वाले शिविरों का इंतजार करते हैं। इससे उन्हें उपचार के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ता और खर्च भी कम आता है। जिला मुख्यालय कुल्लू से 18 किलोमीटर दूर नेत्र अस्पताल रायसन में आंखों से संबंधित बीमारी के मरीजों का उपचार एम्स दिल्ली के चिकित्सक नियमित अंतराल में करते हैं। नेत्र अस्पताल रायसन के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कुल्लू आएगी। दो से सात जून तक छह दिन विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का रायसन अस्पताल में उपचार करेंगे।