फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Eye operations will be conducted at CH Manali

Kullu News: सीएच मनाली में होंगे आंखों के ऑपरेशन

Tue, 21 Apr 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Eye operations will be conducted at CH Manali
मनाली। नागरिक अस्पताल मनाली में अब आंखों से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का इलाज संभव हो सकेगा। एलाइन दुहांगन जलविद्युत परियोजना, प्रीणी की ओर से करीब 14 लाख रुपये की लागत से ऑपरेशन से जुड़े अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मंगलवार को इन उपकरणों का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मनाली में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से अब आंखों की बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बाहरी स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने मनाली अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी बढ़ाई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीएमओ नग्गर डॉ. कर्णजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल को मिले उपकरणों में एक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन भी शामिल है, जिससे टीबी के संभावित मरीजों की घर-द्वार पर पहचान करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed