{"_id":"661bd2d91beb1e297d04f1c9","slug":"eye-examination-on-ambedkar-jayanti-kullu-news-c-89-1-ssml1015-120727-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आंबेडकर जयंती पर की आंखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आंबेडकर जयंती पर की आंखों की जांच
विज्ञापन
मनाली में 52 लोगों की आंखें जांची, 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर मनाली में रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान और नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
इसके अलावा भंडारा भी लगाया। संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर मनाली के रामबाग में आयोजित कार्यक्रम में मनाली के नेत्र चिकित्सक एवं समाजसेवी डाॅ. वाईके विनायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने डाॅ. आंबेडकर के जीवन से सीख लेकर सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने पर बल दिया। कहा कि हम सभी भारतीय डाॅ. आंबेडकर के ऋणी हैं। मनाली में यह कार्यक्रम भीमराव आंबेडकर वेलफेयर और नव युवा वाल्मीकि समिति मनाली ने आयोजित किया।
कार्यक्रम मालरोड में होना था लेकिन बारिश के कारण कार्यक्रम रामबाग में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विनायक नेत्रधाम मनाली की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 52 लोगों की आंखों की जांच की। रक्तदान शिविर में लगभग 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मालरोड में राहगीरों को भंडारा परोसा गया।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और डॉ. भीम राव आंबेडकर की जीवनी पर आधारित भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। नव युवा मंडल के अध्यक्ष लकी ने समारोह के आयोजन में सहायता करने वाली संस्थाओं का आभार प्रकट किया। वहीं, ब्रांण गांव में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। इसमें मनाली ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पुने राम मुख्यातिथि रहे। संवाद