फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Expand the scope of Sardar Patel University

Kullu News: सरदार पटेल विश्वविद्यालय का बढ़ाएं दायरा

Mon, 23 Feb 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Expand the scope of Sardar Patel University
कुल्लू महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने किया मूक प्रदर्शन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाया जाए। दायरा बढ़ने से हजारों विद्यार्थियों को घर के समीप उच्च शिक्षा मिल पाएगी। उन्हें शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कही। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में छात्र परिषद ने प्रदेश स्तरीय छात्र हितों की मांगों को लेकर मूक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि सरकार शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी बंद करे। विद्यार्थियों लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को जल्द बहाल करवाए। नई शिक्षा नीति-2020 को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। हिमाचल प्रदेश और सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मूल्यांकन प्रक्रिया सुदृढ़ की जाए। हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने की दिशा में विशेष पहल करें। इसके अलावा महाविद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पदों भरा जाए। महाविद्यालय कुल्लू में एम.कॉम और एमएससी विषय शुरू किए जाए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई को उम्मीद है कि सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान रखते हुए उपरोक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed