फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Even in the dark, workers are fighting for the restoration of water and electricity

Kullu News: अंधेरे में भी पानी और बिजली की बहाली की जंग लड़ रहे कर्मचारी

Thu, 28 Aug 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 28 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Even in the dark, workers are fighting for the restoration of water and electricity
आपदा में बने देवदूत ... खलाड़ा और सुमा पेयजल योजना को रात दो बजे तक करते रहे ठीक
विज्ञापन

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पानी की लाइनें, सप्लाई व्यवस्था को सुचारू करने की कोशिशें जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा के बाद जब रात का सन्नाटा हर तरफ पसरा था, तब कुल्लू में जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के कर्मचारी मोर्चा संभाले थे।
खलाड़ा और सुमा जैसी योजनाओं को बहाल करने के लिए कर्मचारी रात दो बजे तक जुटे रहे जिससे शहर को पानी मिल सके। बिजली बोर्ड भी तेजी से ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति बहाल करने में लगा है। भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुईं पानी की लाइनें और सप्लाई व्यवस्था को सुचारू करने की कोशिशें जारी हैं। सुलतानपुर जैसे क्षेत्रों में अब भी संकट बना हुआ है लेकिन विभाग की टीमें हर संभव प्रयास कर रही हैं।
लगघाटी के खलाड़ा से पानी की योजना को काफी नुकसान हुआ है। इससे शहर की पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। शहर के लोगों को नियमित पानी की आपूर्ति के लिए कर्मचारी योजना को ठीक करने में जुटे हैं। कर्मचारी सुमा नामक स्थान से बोरबेल के माध्यम से भी पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कुल्लू शहर में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। योजना को भारी नुकसान हुआ है। इसे रिस्टोर होने में लंबा समय लग जाएगा लेकिन विभाग शहर के लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी उपलब्ध करवाने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों कुल्लू के सुल्तानपुर क्षेत्र में पीने के पानी की ज्यादा परेशानी चल रही है। लोगों ने कहा कि करीब चार दिनों से उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ढालपुर, लोअर ढालपुर क्षेत्र में पानी उपलब्ध हो रहा है। तीन दिनों तक हनुमानी बाग क्षेत्र के लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार सुबह से क्षेत्र में पानी आना शुरू हो गया है। सुल्तानपुर क्षेत्र के लोगाें ने विभाग से मांग की है कि उन्हें भी पानी सुचारू उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के सहायक अभियंता अंकित बिष्ट के अनुसार सुमा में योजना का राइजिंग मेन क्षतिग्रस्त हुआ है। इस कारण पानी सुचारू करने में दिक्कत हो रही है। खलाड़ा में पानी की योजना को रिस्टोर कर दिया है।

--
बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी जुटे
बिजली बोर्ड के कर्मचारी भी लगातार बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। कुल्लू शहर और आसपास के इलाकों की बिजली एक दिन के भीतर ही बहाल कर दी थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली लाइनों को बहाल करने का कार्य जोरों पर चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed