फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Even after the formation of four lane, there is a jaam

फोरलेन बनने के बाद भी लग रहा जाम

Wed, 25 May 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Even after the formation of four lane, there is a jaam
मनाली में लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम।-संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में हर वर्ष जुटने वाली पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए फोरलेन सड़क की परियोजना मंजूरी हुई थी। मनाली शहर के बाहर-बाहर वोल्वो बस स्टैंड से नए फोरलेन पुल तक सड़क चौड़ी होने के बावजूद यातायात समस्या नहीं सुलझ सकी है।
नए पुल के पास गोलचक्र (राउंडअबाउट) नहीं होने के कारण वाहन चालक आगे निकलने की होड़ में हर कहीं से गाड़ियां निकाल देते हैं। इससे यहां पर जाम की भयंकर स्थिति उत्पन्न हो रही है। रोहतांग मार्ग पर वशिष्ठ से लेकर वोल्वो बस स्टैंड और वामतट मार्ग पर अलेऊ तक के दायरे में रोज शाम को वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस वजह से स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में मंगलवार शाम को भी लंबा यातायात जाम लगा। वाहनों को रेंगते हुए देखा गया।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों सैलानियों की संख्या में ठीकठाक इजाफा दर्ज किया जा रहा है। शाम होते ही मनाली का माल रोड पर्यटकों से भर रहा है। सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। खासकर फोरलेन सड़क पर घंटों तक वाहन फंस रहे हैं। लोगों का कहना है कि फोरलेन सड़क पर नए पुल के पास गोलचक्र का होना जरूरी है। हालांकि यहां पर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण यहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनोहर लाल, सुनील, देवेंद्र, अजय कुमार ने बताया कि इस सड़क पर शाम होते ही वाहन जाम में फंस रहे हैं। कई बार मरीज को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है। यातायात नियंत्रण के पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए। उधर, नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता नरेंद्र ने बताया कि वाहन चालकों में आगे निकलने की होड़ रहती है। हर कहीं से निकल जाने पर जाम लग रहा है। गोलचक्र बनाने से यहां पर जगह और संकरी हो जाएगी। फिर भी अधीनस्थ कर्मचारियों को मौके का दौरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। पुलिस उप अधीक्षक हेमराज वर्मा ने बताया कि यातायात नियंत्रण के लिए मनाली में रिजर्व बटालियन के जवान तैनात किए गए हैं। होमगार्ड के जवानों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। करीब 200 जवान मनाली शहर व आसपास के पर्यटन स्थलों की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed