फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Even after ten months, Malana road could not be repaired

Kullu News: दस महीने बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाई मलाणा सड़क

Mon, 02 Jun 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 02 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Even after ten months, Malana road could not be repaired
पिछले साल अगस्त में आई आपदा से पहुंचा था सड़क को नुकसान
विज्ञापन

आरोप, सड़क की दशा सुधारने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे प्रोजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। पिछले साल अगस्त में मलाणा बांध फटने के बाद आई आपदा में क्षतिग्रस्त हुई जरी-मलाणा सड़क 10 महीने बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाई है। ऐतिहासिक गांव मलाणा को जोड़ने वाली सड़क की हालत ठीक न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मलाणा क्षेत्र में दो पावर प्रोजेक्ट हैं। यहां से करोड़ाें की कमाई यह पावर प्रोजेक्ट कर रहे हैं, लेकिन सड़क की खस्ता हालत को सुधारने के लिए अभी तक पावर प्रोेजेक्ट दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

गौर रहे कि आपदा के बाद सड़क बंद होने से मलाणा के लिए तारस्पेन लगाया गया है। इसके माध्यम से गांव तक राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया गया। बिजली की कई दिनों तक बाधित रही थी। दूसरी ओर, कई महीने बाद प्रोजेक्ट प्रबंधन ने ब्रिज फोर तक सड़क बहाल की, लेकिन यहां सड़क की हालत बेहद खराब है। जुलाई, अगस्त में फिर बरसात शुरू होगी। ऐसे में ग्रामीणों को फिर से डर सता रहा है कि भारी बारिश होने की स्थिति में एक बार फिर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत मलाणा के प्रधान राजू राम ने कहा कि मलाणा सड़क का एक हिस्सा बेहद खराब है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होते ही एक बार मलाणा के बाशिंदों को डर सताने लगा है। वर्ष 2024 की आपदा के चलते हुए नुकसान की भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि मलाणा के लिए सड़क की पुनर्बहाली मानसून से पहले करने के निर्देश दिए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed