{"_id":"693c450c8feb84275b0b7226","slug":"even-after-four-months-the-system-failed-life-on-the-short-cut-road-depends-on-jugaad-kullu-news-c-89-1-klu1001-163928-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चार माह बाद भी सिस्टम फेल, शाट-रतोचा सड़क में जीवन जुगाड़ के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चार माह बाद भी सिस्टम फेल, शाट-रतोचा सड़क में जीवन जुगाड़ के भरोसे
Fri, 12 Dec 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी में शॉट-रतोचा-चतराणी सड़क पर रानीधार के समीप ग्रामीणों द्वारा पेड़ लगाकर बनाई गई
मणिकर्ण घाटी में आपदा में धंसी शाट-रतोचा सड़क से लकड़ी के सहारे पार हो रहे छोटे वाहन
बड़े वाहनों की आवाजाही ठप, रास्ते में उतार रहीं बसें, अंधेरे में पैदल सफर कर रहे ग्रामीण
बलदेव राज
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में शाट-रतोचा सड़क अब भी लकड़ी के जुगाड़ पर टिकी है। चार माह पहले आई आपदा ने सड़कें धंसा दी थीं लेकिन लोक निर्माण विभाग अभी तक स्थायी मरम्मत करने में नाकाम रहा।
शारनीधार में एचआरटीसी बसों के पहिये थम जाते हैं। यात्रियों को अंधेरे, ठंड और जोखिम भरे रास्तों पर पैदल चलना पड़ता है। रतोचा की ओर क्षतिग्रस्त बेलीब्रिज भी जस का तस पड़ा है। तीन पंचायतों के सैकड़ों लोग आज भी इस जुगाड़-सफर के भरोसे जीवन यापन कर रहे हैं। आपदा तो बीत गई पर सिस्टम अभी भी वहीं फंसा है।
अगस्त में आई आपदा के बाद अभी भी जिले के कई इलाकों में हालात जस के तस हैं। लोगों को राहत दिलाने में सरकारी सिस्टम फेल साबित हुआ है। मणिकर्ण घाटी की शाट-रतोचा सड़क पर ग्रामीणों का लकड़ी का जुगाड़ ही लोक निर्माण विभाग को संतोष दे रहा है। शारनीधार में सड़क धंस गई थी। यहां लकड़ी लगाकर छोटी गाड़ियों के लिए सड़क बहाल की गई। चार माह बाद भी सड़क बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाई है। छोटे वाहन लकड़ी के जुगाड़ से चल रहे हैं। शाट से रतोचा की तरफ जाने वाली बस शारनीधार से आगे नहीं जाती है।
विज्ञापन
रतोचा से आगे एक बेलीब्रिज भी आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ है। इसे भी अभी तक ठीक नहीं किया है। शाट-रतोचा सड़क की खस्ता हालत के चलते तीन पंचायतों के सैकड़ाें लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एचआरटीसी की बस सेवा वाया चोंग सड़क होकर रतोचा तक जारी है। भुंतर से रतोचा वाया शाट होकर बस सेवा चार माह से सुचारू नहीं हो पाई है।
--
भुंतर से चतराणी के लिए शाम 6 बजे चलने वाली एचआरटीसी बस यात्रियों को शारनीधार में उतार देती है। सर्दियों में अंधेरा जल्दी हो जाता है। यहां से कई गांवों के लोगों को अंधेरे में कई किमी पैदल चलना पड़ता है। समस्या का जल्द समाधान किया जाए। - किशन ठाकुर, गुरबेहड़
--
जिले में अधिकतर सड़कें दुरुस्त हो चुकी हैं। इनमें बस सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। एक डंगा लगाने के लिए चार माह लगाना जनता की अनदेखी है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द दुरुस्त किया जाए जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। - हेम राज, रतोचा
--
विभाग की ओर से सड़क को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। दो से तीन सप्ताह के भीतर सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक कर दिया जाएगा। - गोविंद ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग