फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ethylene gas is safe for ripening fruits: Anil

फलों को पकाने के लिए एथिलीन गैस सुरक्षित : अनिल

Sat, 06 Jun 2026 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ethylene gas is safe for ripening fruits: Anil
कुल्लू। एथिलीन गैस फलों को पकाने के लिए सुरक्षित है। इसके बारे में लोगों और फल विक्रेताओं को कम ही जानकारी है। एथिलीन का इस्तेमाल फलों को पकाने में किया जा सकता है। इसके खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार उपयोग किए जाने से लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। यह बात खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने भुंतर में कही। सब्जी मंडी भुंतर में विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें फल विक्रेताओं को फलों को पकाने में इस्तेमाल होने वाली सुरक्षित तकनीकों और गैसों की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि फल विक्रेता फलों को पकाने के लिए एथिलीन गैस सिलिंडर, कंप्रेस्ड एथिलीन गैस, एथिलीन जनरेटर और एथिलीन सैशे का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गैस इसका फलों से सीधा संपर्क न हो। उन्होंने कहा कि वैसे तो फलों को पकाने से बचना चाहिए। अगर पका रहे हैं, तो खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार ही कार्य करें, ताकि लोगों की सेहत पर किसी तरह का दुष्प्रभाव न पड़े। कहा कि विभाग दुकानों का औचक निरीक्षण करेगा, खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed