{"_id":"5fecab958ebc3e3dcf01ddd9","slug":"encrochment-kullu-news-sml356189573","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड एक में अवैध रूप से बना दिया भवन, कार्रवाई भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड एक में अवैध रूप से बना दिया भवन, कार्रवाई भी नहीं
विज्ञापन
कुल्लू। अवैध निर्माण के चलते कुल्लू के शहरी क्षेत्र कंकरीट के जंगल में बदलते जा रहे हैं। कुल्लू में लगातार अवैध कब्जे के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोग रातोंरात निर्माण को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन प्रशासन और विभाग मूकदर्शक बन रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
इसी कड़ी में नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में अशोक गली में अवैध रूप से भवन का निर्माण किया गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ वार्ड के लोगों ने नप के कार्यकारी अधिकारी को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर कार्यकारी अधिकारी ने विगत रविवार को मौके पर पहुंच कर निरीक्षण भी किया है। इसमें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के तहत अनुमति न लेने पर निर्माण को रोकने का आदेश जारी किया है। लेकिन इसके बावजूद कब्जाधारक ने निर्माण को अंजाम दिया है।
वार्ड नंबर एक के स्थानीय निवासी मनोज, संजीव, अरविंद, नवीन ने कहा कि वार्ड में अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। लेकिन नप और प्रशासन कब्जाधारक पर कार्रवाई करने में नाकाम हो रहे हैं। वार्ड नंबर एक के पार्षद राजेंद्र सूद ने कहा कि अक्तूबर माह में निर्माण को रोकने को लेकर नप ने कब्जाधारक को आदेश जारी किए थे। नप ने कब्जाधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस संबंध में नप के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि रविवार को वार्ड के लोगों की शिकायत पर निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि निर्माणकर्ता ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एक्ट के तहत निर्माण करने की इजाजत नहीं ली है। इस कारण निर्माणाधीन भवन में जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को पानी व बिजली के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। कहा कि अवैध निर्माण की जानकारी उपायुक्त, एसडीएम और तहसीलदार कुल्लू को दी जा चुकी है।