फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   employee protest agianst company policies at bajora kullu

एनकेसी कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने बोला हल्ला

Tue, 01 Feb 2022 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
employee protest agianst company policies at bajora kullu
भुंतर (कुल्लू)। प्रदेश भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन इकाई कुल्लू ने मंगलवार को बजौरा में मांगों को लेकर एनकेसी कंपनी के खिलाफ हल्ला बोला है। इस दौरान मजदूरों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। भवन निर्माण एवं मजदूर यूनियन इकाई के प्रधान प्रवीण कुमार और उप प्रधान देवी राम ने बताया कि प्रबंधन श्रमिकों के तबादलों को तुरंत रद्द करे।
विज्ञापन

श्रमिकों को औद्योगिक बिगर अधिनियम के तहत छंटनी लाभ दिया जाए। क्योंकि जब कंपनी में श्रमिकों की नियुक्ति की गई थी, उस समय किसी भी श्रमिक को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया था। वहीं नियमित कर्मचारियों को कोई सुविधा कंपनी ने दी थी। उन्होंने बताया श्रमिकों की पूरी सेवा अवधि एक दैनिक भोगी श्रमिक की रही है और न्यूनतम वेतन ही दिया गया है।
विज्ञापन

यूनियन का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन इसलिए श्रमिकों का तबादला कर रहा है, ताकि छंटनी लाभ देने से कंपनी बच जाए। यूनियन ने कंपनी से मांग की कि सभी श्रमिकों की वरिष्ठता सूची तैयार की जाए और उसके आधार पर ही छंटनी की जाए। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव मनोज, सह सचिव तेज सिंह और कोषाध्यक्ष सितार मोहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed