फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   strike

26 को धरना देंगी कर्मचारी यूनियनें

Mon, 23 May 2016 10:18 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 23 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
strike
हड़ताल - फोटो : demo

बाशिंग में हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी समन्वय समिति कुल्लू के तत्वाधान में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग आयोजित करके आगामी रणनीति बनाई। इस दौरान 12 सूत्रीय मांग पत्र के बारे में 26 मई को परिवहन निगम के मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर निगम की विभिन्न यूनियन से जुड़े कर्मचारियों रणनीति बनाई गई। गेट मीटिंग में हिमाचल पथ परिवहन निगम समन्वय समिति के प्रदेश स्तर के सदस्यों ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने प्रस्तावित धरने की अपरिहार्यता, 12 सूत्रीय मांग पत्र की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में निगम को रोडवेज का दर्जा दिया जाने, निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन का बजट में प्रावधान करने, समस्त कर्मचारियों के देय भत्तों तथा अन्य अदायगियों का तुरंत भुगतान, हिमाचल पथ परिवहन निगम की विभिन्न श्रेणियों में स्टाफ की कमी कोदूर करने के लिए नई भर्तियों को शुरू करने, जीपीएफ ट्रस्ट की पुनर्संरचना करने के साथ-साथ पीस मील वर्कर्स, टीएमपीए के लिए ठोस नीति बनाए जाने तथा इन पदों में कार्यरत कर्मचारियों को समान वेतन निर्धारण शामिल हैं।
विज्ञापन


गेट मीटिंग को प्यारे लाल कश्यप, हेमंत शर्मा, अमर चंद, रमेश कुमार तथा महिमन चंद्र ने संबोधित किया और सभी कर्मचारियों को 26 मई को होने वाले धरना प्रदर्शन में आने की अपील की। उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने इस मांगपत्र पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो निगम के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने से नहीं रुकेंगे। बैठक में मान सिंह, सुरेंद्र कुमार, मोहर सिंह, बेली राम, गोपाल, हीरा, अंजू, रेनु और टशी सहित कई परिवहन कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed