{"_id":"583d61b34f1c1bc91fde6141","slug":"employe-in-welfare-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमितीकरण न होने पर कर्मचारी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमितीकरण न होने पर कर्मचारी खफा
कुल्लू
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग में कार्यरत कर्मचारी दस साल से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी महासंघ शहरी इकाई के अध्यक्ष ठाकुर दास, तुले राम, नरोत्तम, अमर सिंह, तेज सिंह, तारा देवी, कर्मचंद और श्याम दास आदि ने कहा कि सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में कार्य रहे दैनिक वेतन भोगी सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार सात साल बाद नियमित होने थे।
विज्ञापन
पिछले माह कुल्लू दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष कर्मचारियों ने इस मुद्दे को भी रखा था। कर्मचारियों ने बताया कि 10-20 साल कर्मचारियों को सेवाएं देते हुए हो चुके हैं, बावजूद इसके अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। वहीं विभाग का कहना है कि खाली पद सेवादार के नहीं हैं। इसलिए दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा। यह दैनिक भोगी कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। अगर उन्हें जल्द नियमित नहीं किया गया तो समस्त दैनिक भोगी कर्मचारी सचिवालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन