फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Employability skills training

Kullu News: रोजगार योग्यता कौशल का दिया प्रशिक्षण

Thu, 26 Feb 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Employability skills training
कुल्लू। जिला मुख्यालय में सूबे के 100 व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए एनएसक्यूएफ परियोजना के तहत क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसमें मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वास्थ्य सेवा के व्यावसायिक प्रशिक्षकों को विद्यालयों में वोकेशनल शिक्षा में सुधार और गुणवत्ता लाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूली स्तर पर ही विद्यार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करना है। वहीं, वीरवार को पांच सत्रों में प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में सुबह से दोपहर तक प्रशिक्षकों को रोजगार योग्यता कौशल, प्लेसमेंट, जॉब फेयर विषय पर मुख्य वक्ता इंद्र, बुनेश्वर सिंह ने प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा पीएमआईएस, विक्रेता भुगतान प्रबंधन प्रणाली और निधि प्रवाह एवं व्यय ट्रैकिंग पोर्टल पर रंजना राणा ने व्याख्यान दिया। दोपहर बाद व्यावसायिक प्रशिक्षकों को जगमोहन, इंद्र श्री सुशांत, बुनेश्वर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय अस्पताल और औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करवाया। स्वास्थ्य सेवा के प्रशिक्षकों ने अस्पताल में उपचार और इससे जुड़ी तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed