{"_id":"65c65f81a5b353ba5e094a42","slug":"embezzlement-case-consumers-reaching-sub-post-office-to-find-out-their-hard-earned-money-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116542-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन मामला : खून पसीने की कमाई का पता करने उपडाकघर पहुंच रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन मामला : खून पसीने की कमाई का पता करने उपडाकघर पहुंच रहे उपभोक्ता
Fri, 09 Feb 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के सुल्तानपुर स्थित डाक विभाग की शाखा।
कुल्लू। उपडाकघर सुल्तानपुर में लाखों रुपयों के गबन मामले में उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। अपने खून-पसीने की कमाई से जमा किए गए पैसों की जानकारी लेने के लिए उपभोक्ता उपडाकघर पहुंच रहे हैं।
उपभोक्ताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें भी दिख रही हैं। उधर डाक विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। कहा कि विभाग का साथ दें, सबके साथ न्याय किया जाएगा। अभी तक 6000 खातों में से 3,000 खातों की जांच हुई है। इसमें घोटाला एक करोड़ से ऊपर चला गया है। डाक विभाग मंडी जोन के अधीक्षक स्वरूप शर्मा ने कहा कि सुल्तानपुर उपडाकघर में जो गबन हुआ है, इसकी विभागीय तौर पर गहन जांच की जा रही है।
जिन लोगों ने सुल्तानपुर उप डाकघर में अपना पैसा जमा करवाया है, उनके वास्तविक एवं सही दावों का निपटान विभागीय गहन जांच पूर्ण होने पर किया जाएगा। उन्होंने सभी जमाकर्ताओं से आग्रह किया कि उक्त मामले में जांच पूर्ण होने तक वह विभाग को सहयोग करें।
विज्ञापन
गबन मामले की जांच अभी जारी है। 6,000 खातों में से अभी 3,000 खाताधारकों की जांच हुई है। उपभोक्ताओं के दावों का निपटारा जांच के बाद किया जाएगा।
-स्वरूप शर्मा, अधीक्षक, डाक विभाग