{"_id":"68a8aabb60d480cd47022ed2","slug":"electricity-restored-in-lagvali-after-four-days-and-in-sainj-after-five-days-kullu-news-c-89-1-ssml1012-155236-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लगवैली में चार, सैंज में पांच दिन बाद बिजली बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लगवैली में चार, सैंज में पांच दिन बाद बिजली बहाल
Sat, 23 Aug 2025 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। लगवैली और सैंज घाटी में चार से पांच दिनों के बाद बिजली बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अभी लगवैली के कुछ इलाकों में बिजली नहीं आई है। इसके अलावा मणिकर्ण के शाट और बंजार क्षेत्र के 62 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप होने से करीब 100 गांवों को बिजली आने का इंतजार है।
21 और 22 अगस्त को मौसम खुलने और धूप खिलने से आम लोगों को राहत मिली है। घाटी के प्रभावित जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएच, बिजली बोर्ड व जलशक्ति विभाग ने बंद सड़कों, बिजली व पानी की स्कीमों को रिस्टोर करने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। दो दिनों में लोक निर्माण ने 18 सड़कों को बहाल किया है लेकिन 105 काे खाेलने में लोक निर्माण विभाग को खूब पसीना बहाना पड़ेगा। बरसात से प्रभावित हुई पीने के पानी की योजनाओं का आंकड़ा 63 से बढ़कर 75 हो गया है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसका असर कुल्लू शहर में देखने को मिल रहा है। 24 घंटे की सप्लाई प्रभावित होने से टंकियों में भी पानी खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग जान जोखिम में डालकर नदी-नालों में उतर पर पानी के स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। मोहन लाल, दुनी चंद, किशन लाल, प्रेम सिंह तथा मनोहर लाल ने कहा कि इस साल की बरसात को सदियों तक याद रखा जाएगा। बारिश ने आम लोगों के साथ किसान-बागवानों को खासा परेशान किया है। उन्होंने कहा कि अब बरसात काफी हो गई है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम खुलने से प्रशासन को भी राहत मिली है। सभी विभागों को बरसात से प्रभावित जनजीवन को पटरी पर लाने के निर्देश दिए गए हैं।