{"_id":"65a56f14976590fbd6023718","slug":"electricity-mobile-network-should-be-repaired-in-pangi-kullu-news-c-89-1-ssml1015-14966-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांगी में दुरुस्त किए जाएं बिजली-नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांगी में दुरुस्त किए जाएं बिजली-नेटवर्क
Mon, 15 Jan 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में पांगी जनकल्याण संघ के पदाधिकारी मागों को लेकर ज्ञापन सौपते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला चंबा की पांगी घाटी की 19 पंचायतों में बिजली की लो-वोल्टेज और मोबाइल नेटवर्क न होना समस्या बना हुआ है। घाटी के करीब 1,500 विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पांगी स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू के प्रतिनिधिमंडल ने एचएएस प्रोबेशनर प्रवीण कुमार के माध्यम से सोमवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन ने सरकार से विद्यार्थियों और घाटी वासियों की समस्याओं को जल्द हल करने की मांग की है। पांगी स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू की उपाध्यक्ष सीमा ने कहा कि सर्दी के मौसम में घाटी में बिजली और नेटवर्क की समस्या बढ़ जाती है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
मार्च से वार्षिक परीक्षाएं हैं। इससे पूर्व बिजली और नेटवर्क की समस्या का हल होना अनिवार्य है, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर न लगे। उन्होंने कहा कि घाटी के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में लगभग 1,500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा बिजली न होने के कारण घाटी के कई विकास कार्य रुके पड़े हैं।
विज्ञापन
कहा कि एसोसिएशन ने समस्याओं को हल करने की सरकार से मांग की है। इस दौरान महासचिव मान सिंह, सहसचिव सुमन लता, सलाहकार राहुल, खेल सचिव मोहन, सृष्टि आदि उपस्थित रहे। संवाद