{"_id":"6a0a088b461177e7f0057571","slug":"electricity-connection-of-temporary-market-shops-cut-kullu-news-c-89-1-ssml1015-176585-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अस्थायी मार्केट की दुकानों का काटा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अस्थायी मार्केट की दुकानों का काटा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
कुल्लू। पीपल जातर में ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट की दुकानों को खाली करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। नगर परिषद कुल्लू ने रविवार को अस्थायी दुकानों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। वहीं, दुकानदारों को 18 मई तक सामान समेटने के निर्देश दिए हैं। इस बीच अगर दुकानदार जगह खाली नहीं करते हैं, तो सामान जब्त कर लिया जाएगा।
नगर परिषद की सख्ती के बाद कई व्यापारियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। पीपल जातर के बाद अस्थायी मार्केट का समय 15 मई तक था। इसके बाद लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों को अपना सामान समेटने का कहा गया।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि दुकानदारों को पहले ही बताया गया था कि 15 मई तक दुकानें अस्थायी बाजार में सजा सकेंगे। 15 मई को लाउडस्पीकर के माध्यम से दोबारा समय समाप्त होने की सूचना दी गई है। इसके बाद रविवार तक दुकानों में कारोबार की छूट दी गई, लेकिन अब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दुकानें खाली न करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया जाएगा। संवाद