{"_id":"58bc38e44f1c1b5f01e7e966","slug":"electricity-conction-will-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/कुल्लू
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत उपमंडल कुल्लू-1 ने बिजली बिल न भरने वाले लापरवाह उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कुल्लू उपमंडल के 556 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश दिए गए हैं। पेंडिंग बिल चुकता न करने पर दस मार्च के बाद कनेक्शन काटने का अभियान शुरू हो जाएगा। बोर्ड के आदेश के बाद लापरवाह उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
कुल्लू शहर में बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बोर्ड ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपमंडल करीब 556 उपभोक्ताओं के पास विद्युत बोर्ड की 11 लाख से अधिक राशि पेंडिंग है, जिसे लंबे समय से चुकाया नहीं गया है। उपभोक्ता नोटिस देने के बावजूद बिजली का बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में अब बोर्ड ने अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। विद्युत बोर्ड ने दस मार्च तक बिल भरने का समय दिया है। इस अवधि के दौरान उपभोक्ताओं को अपना पेंडिंग बिल चुकता करना होगा। बताया जा रहा है कि मार्च में विद्युत बोर्ड पेंडिंग क्लीयर करवाने में जुटा है।
विज्ञापन
ऐसे में लापरवाह उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिजली बिल चुकता न करने तक काटा गया कनेक्शन बहाल नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विद्युत उपमंडल कुल्लू-1 के सहायक अभियंता विमल प्रकाश ने कहा कि बिजली बिल जमा न करने वाले 556 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 10 मार्च से पहले सभी उपभोक्ता बिजली बिल जमा कर दें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन