फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   election

फनौटी वार्ड से सोहन लाल को बनाया निर्विरोध वार्ड सदस्य

Thu, 31 Dec 2020 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
election
कुल्लू। पंचायती राज चुनावों के लिए वीरवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन जिला में कई पंचायतों में वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुनने की प्रक्रिया भी जारी रही। वीरवार को ग्राम पंचायत फनौटी के ऊपरली फनौटी से वार्ड सदस्य को निर्विरोध मनोनीत किया है। ग्रामीणों ने बैठक कर सोहन लाल नेगी पर आम राय बनाई और उन्हें वार्ड सदस्य चुना गया। अब तक इसी पंचायत के तीन वार्ड से वार्ड सदस्यों को ग्रामीणों की आम सहमति से चुना गया है। बताया जा रहा है कि पंचायत को भी निर्विरोध बनाने को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का दौर जारी है। इस मौके पर पन्ना लाल, केहर सिंह, पवन सिंह, मदन नेगी, हरभजन सिंह, सतपाल, उत्तम राम, निका राम, कमलेश कुमार, राज कुमार, राकेश कुमार, नार सिंह, प्रदीप कुमार, धर्म सिंह, दलीप सिंह, किशोरी लाल, टेक सिंह, गोपी चंद, शेर सिंह, पिंकू राम, तेजा सिंह समेत पूरे गांव के लोग मौजूद रहे। एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि पंचायत चुनावों में ग्रामीणों की आम राय से वार्ड चुनना अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed