{"_id":"576d2ca04f1c1bd532b48a0a","slug":"election-in-kelang-bdc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमिता अध्यक्ष और प्रेम सिंह बने लाहौल बीडीसी उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमिता अध्यक्ष और प्रेम सिंह बने लाहौल बीडीसी उपाध्यक्ष
कुल्लू/ केलांग
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में शपथ लेने से पहले से एकत्रित प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
कारदंग-बरबोग वार्ड से निर्वाचित सुनीता लाहौल बीडीसी अध्यक्ष और गोहरमा के प्रेम सिंह उपाध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा समर्थित समिति सदस्य सुमिता को बैठक में मौजूद समिति सदस्यों ने सर्वसहमति से अध्यक्ष मनोनीत किया। बीडीओ कार्यालय में एसडीएम केलांग सुरजीत राठौर की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में भाजपा समर्थित सदस्यों की कोरम पूरा होने पर एसडीएम ने चुनाव की अनुमति प्रदान की। मौजूद सभी समिति सदस्यों एक स्वर में सुमिता का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। जिसका सभी मौजूद 11 सदस्यों ने एकमत में समर्थन किया।
विज्ञापन
वहीं गोहरमा वार्ड से जीते प्रेम सिंह को भी सर्वसहमति से उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कोरम में 10 सदस्यों की जरूरत थी, जबकि बैठक में भाजपा समर्थित 11 सदस्य मौजूद रहे। बीडीओ शांति देवी ने बताया कि कारदंग-बरबोग बार्ड से समिति सदस्य सुमिता देवी को बीडीसी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, वहीं गोहरमा के प्रेेम सिंह को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। इधर, लाहौल के बीडीसी के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत तमाम बीडीसी को पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य जवाहर शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन