फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Election boycott in Damchin and Samalag

डमचीण और समालग में चुनाव का बहिष्कार

Sat, 30 Oct 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Election boycott in Damchin and Samalag
कुल्लू। नग्गर की डमचीण और कुल्लू की लगघाटी के समालग गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। जिला प्रशासन ने दोनों गांव में मतदान करवाने और ग्रामीणों की समस्या को हल करने के लिए अधिकारी भी पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद वोट नहीं दिया।
विज्ञापन

डमचीण के ग्रामीण खूबराम, सुरेंद्र ठाकुर, कृष्ण, तुले राम ने कहा कि अभी तक गांव में सड़क नहीं है। गांव के रास्ते भी खस्ताहाल हैं। ग्रामीण रोजाना नदी पार करने के लिए विवश हैं। सत्ता में रही सरकारें ग्रामीणों की सुविधा के लिए पुल तक का निर्माण नहीं करवा सकीं है। वार्ड सदस्य शकुंतला देवी ने कहा कि गांव में 139 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक पाठशाला डमचीण में 55 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। स्कूल में महज एक अध्यापक है।
विज्ञापन

समालग के मतदाताओं का कहना है कि वे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। गांव को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। वे कई बार प्रशासन और सरकार से सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग कर चुके हैं। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि ग्रामीणों के चुनाव का बहिष्कार करने की जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों ने एकाएक बहिष्कार किया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रशासनिक टीमें भेजीं गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed