फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Eight teams will monitor the health of children

Kullu News: बच्चों की सेहत की निगरानी करेंगी आठ टीमें

Fri, 07 Nov 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Nov 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Eight teams will monitor the health of children
कुल्लू के स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचने तय शेड्यूल पर पहुंचेंगी टीमें
विज्ञापन

सेहत की जांच के साथ करेंगी काउंसलिंग, लक्षण दिखने पर किया जाएगा उपचार
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमें तैनात हैं।
ये टीमें संबंधित स्वास्थ्य खंडों के तहत आने वाले विद्यालयों में तय शेड्यूल से पहुंचेंगी और विद्यार्थियों की सेहत को जांचने के अलावा उनकी काउंसलिंग भी करेंगी। गौर रहे कि विद्यार्थियों में बीमारियों की पहचान की जाएगी। अगर विद्यार्थी में किसी बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो उसका समय पर उपचार किया जाएगा। उनके स्वास्थ्य को महत्व देते हुए स्वास्थ्य टीमें सेवाएं देंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला के पांच स्वास्थ्य खंडों में आठ टीमों का गठन किया है। इनमें स्वास्थ्य खंड जरी, नग्गर, बंजार में दो-दो और आनी और निरमंड में एक-एक टीम बनाई गई है। ये टीमें आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं कक्षा तक के हर एक विद्यार्थी की स्क्रीनिंग विद्यालय में पहुंचकर करेगी। बीमारी की चपेट में आए विद्यार्थियों को उपचार के लिए संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक के पास रेफर किया जाएगा ताकि समय पर उपचार देकर विद्यार्थी को गंभीर रोगों की चपेट में आने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उनकी स्क्रीनिंग विद्यालय स्तर पर की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य टीमें अपने चिकित्सा खंडों में विद्यालयों का दौरा करेंगी। उन्होंने कहा कि गंभीर लक्षणों वाले विद्यार्थियों को उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed