फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Eid-ul-Azha celebrated in Kullu's Jama Masjid

Kullu News: कुल्लू की जामा मस्जिद में मनाया ईद-उल-अजहा

Sat, 07 Jun 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 07 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha celebrated in Kullu's Jama Masjid
कुल्लू के जामा मस्जिद अखाड़ा बाजार में ईद के मौके पर नवाज में भाग लेते मुस्लिम समुदाय के लोग।-स
ईद की नमाज के लिए सुबह छह बजे आने शुरू हो गए थे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को धूमधाम से मनाया। बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला मुख्यालय की अखाड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी।
जामा मस्जिद अखाड़ा बाजार में ईद की नमाज सुबह 9:00 बजे अदा की गई। लोग सुबह 6:00 से ही आना शुरू हो गए थे। मस्जिद के इमाम नवाब सैयद हाशमी साहब ने नमाज पढ़ाई। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष फिरास्त खान ने कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज जगतसुख, जिया, थरास, आनी और बजौरा आदि मस्जिदों में भी अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों को हिंदू धर्म के लोगों ने ईद-उल-अजहा की बधाई दी है। कहा कि सऊदी अरब मक्का में आज ही के दिन हज अदा किया जाता है। हज इस्लाम का पांचवां सिद्धांत है, जिसे हर मुसलमान को जीवन में एक बार जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

बताया कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की उस ऐतिहासिक कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। यह पर्व मेल-मिलाप और भाईचारे का संदेश देता है। इस दौरान पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed