फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Efforts started to repair the highway in Bhootnath

Kullu News: भूतनाथ में हाईवे को दुरुस्त करने की कवायद शुरू

Tue, 23 Jul 2024 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Efforts started to repair the highway in Bhootnath
कुल्लू। जिले में 2023 में आई आपदा के एक साल बाद बरसात में नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) प्रबंधन जागा है। नेशनल हाईवे तीन में भूतनाथ के समीप फोरलेन ब्यास की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ था। एक साल तक यहां डिवाइडर लगाकर काम चलाया गया, अब एनएचएआई ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनएचएआई प्रबंधन यहां क्षेत्र की टेस्टिंग करने में जुट गया है। इसके लिए मशीनरी भी तैनात कर रखी है। यहां इस संभावना का पता लगाया जा रहा है कि बाढ़ से किस तरह फोरलेन को सुरक्षित रखा जा सके। फोरलेन में इस स्थान पर सिंगल लेन में ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिया से भूतनाथ तक फोरलेन सड़क में इस तरह की समस्या नहीं है लेकिन इस जगह पर हादसों की भी आंशका बनी रहती है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में अगर ब्यास का जलस्तर बढ़ता है तो सड़क को और अधिक क्षति पहुंचेगी। ऐसी स्थिति में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। दूसरी ओर देवधार में भूस्खलन की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान का कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त किया जाएगा, इसके लिए टेस्टिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed